fAVORITS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
fAVORITS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 29 जून 2016

Mere Jaise Ban Jaoge Jab Ishq Tumhe Ho Jaayega



Mere Jaise Ban Jaoge Jab Ishq Tumhe Ho Jaayega
Diwaron Se Takraaoge Jab Ishq Tumhe Ho Jaayega

Har Baat Gawaara Kar Loge Mannat Bhi Ukara Loge
Tabeejen Bhi Bandhwaaoge Jab Ishq Tumhe Ho Jaayega

Tanhaayee Ke Jhoole Jhoologe Har Baat Puraani Bhoologe
Aayine Se Ghabraoge Jab Ishq Tumhe Ho Jaayega

Jab Sooraj Bhi Kho Jaayega Aur Chaand Kahin So Jaayega
Tum Bhi Ghar Der Se Aaoge Jab Ishq Tumhe Ho Jaayega

Bechaini Jab Badh Jaayegi Aur Yaad Kisi Ki Aayegi
Tum Meri Ghazalen Gaoge Jab Ishq Tumhe Ho Jaayega
Album: FAVORITS
Singers: Chitra Singh
Music: Jagjit Singh
Poet: Saeed Rahi
मेरे जैसे बन जाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जायेगा
दीवारों से टकराओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जायेगा

हर बात गवारा कर लोगे मन्नत भी उतारा कर लोगे
तावीज़ें भी बँधवाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जायेगा

तनहाई के झूले झूलोगे हर बात पुरानी भूलोगे
आईने से तुम घबराओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जायेगा

जब सूरज भी खो जायेगा और चाँद कहीं सो जायेगा
तुम भी घर देर से आओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जायेगा

बेचैनी जब बढ जायेगी और याद किसी की आयेगी
तुम मेरी ग़ज़लें गाओगे जब इश्क़ तुम्हें हो जायेगा
एल्बम: फेवरिट्स
गायक: चित्रा सिंह
संगीत: जगजीत सिंह
शायर: सईद राही
Watch/Listen on youtube: 
Pictorial Presentation

मंगलवार, 28 जून 2016

Ab Main Ration Ki Qataron Mein Nazar Aata Hoon



Ab Main Ration Ki Kataron Mein Nazar Aata Hoon
Apne Kheton Se Bichchadne Ki Saza Paata Hoon

Itnee Menhgaayee Ke Bazaar Se Kuch Laata Hoon
Apne Bachchon Mein Us'se Baant Ke Sharmaata Hoon

Apnee Neendo Ki Lahoo Pochne Ki Koshish Mein
Jaagte Jaagte, Thak Jaata Hoon So Jaata Hoon

Koi Chaadar Samajh Ke Kheench Na Le Fir Se "khaleel"
Main Qafan Odh Kar Foot-paath Pe So Jaata Hoon
Album: FAVORITS
Singers: Jagjit Singh
Poet: Khalil Dhantejavi
अब में राशन की कतारों में नज़र आता हूँ 
अपने खेतों से बिछड़ने की सज़ा पाता हूँ 

इतनी महंगाई है के बाज़ार से कुछ लाता हूँ 
अपने बच्चों में उसे बाँट के शरमाता हूँ 

अपनी नींदों का लहू पोंछने की कोशिश में
जागते जागते थक जाता हूँ, सो जाता हूँ 

कोई चादर समझ के खींच न ले फिर से 'ख़लील'
मैं कफन ओढ़ के फुटपाथ पे सो जाता हूँ 
एल्बम: फेवरिट्स
गायक: जगजीत सिंह
शायर: ख़लील धनतेजवी
Watch/Listen on youtube:
 Pictorial Formet

सोमवार, 27 जून 2016

Apne Hathon Ki Lakeeron Mein Basa Le Mujhko

Apne Haathon Kee Lakiron Mein Basa Le Mujhko
Main Hoon Tera To Naseeb Apna Bana Le Mujhko

Mujhse Too Poochne Aaya Hai Wafa Ke Maani
Ye Teri Sadaa-dili Maar Na Daale Mujhko

Khud Ko Main Baant Na Daaloon Kahin Daaman-daaman
Kar Diya Tune Agar Mere Hawaale Mujhko

Bada Fir Bada Hai Main Zehar Bhi Pee Jaaoon 'qatil'
Shart Ye Hai Koi Baahon Mein Sambhale Mujhko
Album: FAVORITES
Singers: Jagjit Singh
Poet: Qateel Sifai

अपने हाथों की लकीरों में बसा ले मुझको 
मैं हूँ तेरा नसीब अपना बना ले मुझको 



मुझसे तू पूछने आया है वफ़ा के मानी 
ये तेरी सादादिली मार न डाले मुझको 



मैं समंदर भी हूँ, मोती भी हूँ, ग़ोताज़न भी 
कोई भी नाम मेरा लेके बुला ले मुझको 



तूने देखा नहीं आईने से आगे कुछ भी 
ख़ुदपरस्ती में कहीं तू न गँवा ले मुझको 



कल की बात और है मैं अब सा रहूँ या न रहूँ 
जितना जी चाहे तेरा आज सता ले मुझको 



ख़ुद को मैं बाँट न डालूँ कहीं दामन-दामन 
कर दिया तूने अगर मेरे हवाले मुझको 



मैं जो काँटा हूँ तो चल मुझसे बचाकर दामन
मैं हूँ गर फूल तो जूड़े में सजा ले मुझको 



मैं खुले दर के किसी घर का हूँ सामाँ प्यारे 
तू दबे पाँव कभी आ के चुरा ले मुझको 



तर्क-ए-उल्फ़त की क़सम भी कोई होती है क़सम 
तू कभी याद तो कर भूलने वाले मुझको 



वादा फिर वादा है मैं ज़हर भी पी जाऊँ "क़तील" 

शर्त ये है कोई बाँहों में सम्भाले मुझको
एल्बम: फेवरिट्स
गायक: जगजीत सिंह
शायर: क़तील शिफ़ाई

Watch/Listen on youtube:
By - JAGJIT SINGH
By - Mussarrat Nazir
By: Mehdi Hassan

Picture: